राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए 17 जुलाई को होगी वोटिंग, 20 जुलाई को मतगणना

Shams Tabrez Qasmi

Shams Tabrez Qasmi

07 June 2017 (Publish: 02:31 PM IST)

Follow Millat Times for independent journalism.

Opens the app if installed, or Google Play to download it.

Open or get the app

नई दिल्‍ली

 चुनाव आयोग ने बुधवार को राष्‍ट्रपति चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया. मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त नसीम जैदी ने बताया कि 17 जुलाई को राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग होगी और 20 जुलाई को मतगणना की जाएगी. दरअसल, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है. 

मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त द्वारा की गई घोषणा…

  • सिर्फ चुने गए सांसद और विधायक वोट दे सकते हैं.
  • मनोनीत सांसद विधायक वोट नहीं दे सकते.
  • वोट चिन्हित करने के लिए विशेष पेन का प्रबंध होगा.
  • किसी और पेन से वोट देने पर बैलेट पेपर अयोग्‍य होगा.
  • संसद भवन, विधानसभा परिसर में वोटिंग होगी.
  • उम्‍मीदवारों को 15,000 रुपये सिक्‍योरिटी मनी जमा करानी होगी.
  • सीक्रेट बैलेट से चुनाव होगा.
  • राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए पार्टियां व्हिप जारी नहीं कर सकतीं.
  • दिल्‍ली में राष्‍ट्रपति चुनाव के वोटों की गिनती की जाएगी.
  • 14 जून 2017 को नोटिफिकेशन जारी होगा.
  • नामांकन करने की अंतिम तिथि 28 जून
  • 29 जून को नामांकन पत्रों की स्‍क्रूटनी होगी.
  • नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 1 जुलाई तय की गई है.


उधर, राष्‍ट्रपति पद के लिए विपक्ष एक साझा उम्‍मीदवार को लेकर रणनीति बना रहा है. मंगलवार को हुई कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के बाद राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलामनबी आजाद ने पत्रकारों को बताया कि बैठक में इस मुद्दे पर भी चर्चा हुई और विपक्षी दलों के बीच एकजुटता कायम करने के मकसद से एक उप समूह गठित किया गया तथा इसकी बैठक एक सप्ताह के भीतर होगी, ताकि विपक्षी नेताओं से बात कर इस पद के लिए आम सहमति वाला उम्मीदवार तय किया जा सके.

Support Independent Media

Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.

Support Millat Times
Scroll to Top