नरेंद्र मोदी सरकार को SC ने थमाया नोटिस, पूछा- राजनीतिक पार्टियों की फंडिंग प्रक्रिया कम पारदर्शी क्यों?

Shams Tabrez Qasmi

Shams Tabrez Qasmi

03 October 2017 (Publish: 03:09 PM IST)

Follow Millat Times for independent journalism.

Opens the app if installed, or Google Play to download it.

Open or get the app

मिल्लत टाइम्स:राजनीतिक पार्टियों की फंडिंग के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस थमाया है। सरकार के राजनीतिक पार्टियों की फंडिंग प्रक्रिया को कम पारदर्शी बनाने और कॉरपोरेट घरानों व विदेश से असीमित चंदा स्वीकारने को लेकर कोर्ट ने सवाल किया है। कोर्ट मंगलवार को दिल्ली के एक एनजीओ की जनहित याचिका पर सुनवाई कर रहा था।
यह याचिका एनजीओ एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक राइट्स ने दी थी। हाल ही में राजनीतिक फंडिंग को लेकर हुए संशोधनों को इसमें चुनौती दी गई थी, जिसमें कॉरपोरेट घराने किसी भी राजनीतिक पार्टी को अपने औसत नेट प्रॉफिट में से साढ़े सात फीसद चंदा देने की अनुमति दी गई है।
वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने भी इस पर सवाल खड़े किए कि आखिर क्यों राजनीतिक पार्टियों को संशोधन के तहत इलेक्टोरल बॉन्ड्स से क्यों राजनीतिक चंदा स्वीकारने की अनमुति मिल रही है। वह भी स्रोत का खुलासा किए बगैर।

Support Independent Media

Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.

Support Millat Times
Scroll to Top