मध्य प्रदेश के बालाघाट में बड़ा हादसा : पटाखा फैक्टरी में आग से कम से कम 20 की मौत

Shams Tabrez Qasmi

Shams Tabrez Qasmi

07 June 2017 (Publish: 03:32 PM IST)

Follow Millat Times for independent journalism.

Opens the app if installed, or Google Play to download it.

Open or get the app

बालाघाट: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के भाटन गांव में बुधवार को एक पटाखा फैक्टरी में भीषण आग लग जाने के कारण कम से कम 20 कामगारों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर शहर के कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित इस फैक्टरी में दोपहर करीब 3 बजे आग लगी.

जिला कलेक्टर भारत यादव ने पीटीआई को बताया कि अब तक मलबे से 8 शव बरामद किए गए हैं और 10 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. उन्होंने कहा कि मलबे में अभी भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है. यह पटाखा फैक्टरी वारिश अहमद नामक एक शख्स की बताई जाती है.

जिला कलेक्टर के मुताबिक सभी हादसे के सभी पीड़ित फैक्टरी के मजदूर हैं और आग उस वक्त लगी, जब फैक्टरी में काम चल रहा था. उन्होंने कहा कि आग किस वजह से लगी, यह तुरंत साफ नहीं हो पाया है, लेकिन संभव है कि किसी ने जलती हुई बीड़ी फेंकी हो. उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है. यह फैक्टरी रिहायशी इलाके से दूर है.

Support Independent Media

Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.

Support Millat Times
Scroll to Top