2  जनवरी को मेवात के  छात्रों को सम्मानित किया जाएगा

Shams Tabrez Qasmi

Shams Tabrez Qasmi

01 January 2018 (Publish: 04:37 PM IST)

Follow Millat Times for independent journalism.

Opens the app if installed, or Google Play to download it.

Open or get the app

असाधारण सेवा के लिए  कई हस्तियों को ‘मेवात रतन अवार्ड ‘ ,सामाज  सेवकों  और वरिष्ठ नेताओं सहित उलमा की रहेगी उपस्तिथि 
नगीना मेवात (मुहम्मद सुफयान सैफ)
ग्लोबल वेलफेयर फाउंडेशन, ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन और अमेरिकन फेडरशन ऑफ़ मुस्लिम्स ऑफ इंडियन ओरिजिन के सौजन्य से    आज यानि 2 जनवरी को  नगीना खंड गांव-मरोडा  में मेवात के छात्रों व छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा, इसके अतिरिक्त  कार्यक्रम में सामाजिक स्तर पर उल्लेख्नीय सेवा देने वाली हस्तियों को “मेवात रतन अवार्ड ” से सम्मानित किया जाएगा .गलोबल वेलफेयर फाउंडेशन के महासचिव कारी सिराजुद्दीन (निदेशक अल फलाह मॉडल स्कूल भादस) ने आज सवांदाता को  बतलाया कि हम हर साल मेवात के होनहार छात्रों व छात्राओं को जिन्होंने दसवीं और बारहवीं में 80 /प्रतिशत अंकों से सफलता प्राप्त की हो, उन्हें  हमारी संस्थाएं सम्मान देती हैं ,पुरुस्कार और सेर्टिफिकेट प्रदान करती हैं ,इसी तरह विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण रूप से सेवा देने वाली हस्तियों को ”मेवात रत्न अवार्ड ” से सम्मानित किया जाता है. इस साल भी अल जामिआ  इस्लामिया परिसर (गांव मरोडा) में ये सम्मान  समारोह आयोजित होगा । इस बार “मेवात रत्न अवार्ड ” के लिए मेवात के नामवर इतिहासकार सिद्दीक अहमद मेव, राजनीतिक सेवाओं के लिए छीरकलोत पाल के चौधरी सवर्गीय जलेबी खां, वैज्ञानिक सेवाओं के लिए डॉक्टर सुबहान कुलपति मिथला  विश्वविद्यालय और धार्मिक सेवाओं के लिए मौलाना कारी फजलुर्रहमान देहलवी का चयन किया गया है । गौरतलब है कि इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री हरियाणा चौधरी आफताब अहमद, पूर्व डिप्टी स्पीकर आजाद मोहम्मद, चौधरी मोहम्मद इसराइल कोट, पूर्व विधायक हबीबुर्रहमान, मोहम्मद इसराइल (संस्थापक अरावली पब्लिक स्कूल) मशहूर आलिम ए दीन शेख सलाहुद्दीन मक़बूल , हकीम अजमल खां, शेर मोहम्मद सदर मेव पंचायत, मोहम्मद कासिम मेवाती, डॉक्टर इम्तियाज़  डायरेक्टर वक़्फ़ इंजीनियरिंग कॉलेज नूह, मौलाना मुबारक मदनी (वेलफेयर ऑफीसर वक़्फ़ बोर्ड), प्रोफेसर मुश्ताक अहमद तिजारवी (जामिया मिल्लिया इस्लामिया), डॉक्टर क़ासिम रसूल इल्यास (मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड), एचएस सी मोहम्मद शफीक, डॉक्टर मुजफ्फर इस्लाम (manuu) एसीपी हाजी उस्मान भादस और ग्लोबल वेलफेयर फाउंडेशन, ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन और अमेरिकन फेडरशन ऑफ़ मुस्लिम्स ऑफ इंडियन ओरिजिन के कायकर्ता मोजोद होंगे .

Support Independent Media

Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.

Support Millat Times
Scroll to Top