Follow Millat Times for independent journalism.
Opens the app if installed, or Google Play to download it.
नई दिल्ली 10 अक्टूबर ! मानव अधिकार संगठन एनसीएचआरओ(NCHRO)की राज्य ईकाई की बैठक आज दिल्ली उच्च न्यायालय परिसर में आयोजित की गई। संगठन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.अशोक कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में पिछले माह एनआरसी और असहमति के विषय पर हुए राष्ट्रीय सम्मेलन की समीक्षा की गई तथा भविष्य में आने वाले कार्यक्रम के बारे में विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से दिल्ली हाईकोर्ट के एडवोकेट अमित श्रीवास्तव को प्रदेश अध्यक्ष और सुश्री स्वाति सिन्हा (सामाजिक कार्यकर्ता) को उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा महासचिव एड्वोकेट अन्सार इंदौरी, सचिव श्रीमति सोफी के. जोसेफ ( इंडियन लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली), कोषाध्यक्ष पी. अब्दुल नासर (सामाजिक कार्यकर्ता) रहेंगे । साथ ही मोहम्मद आदिबुद्दीन (वकील), आशीष कुमार (रिसर्च विद्वान जामिया विश्वविद्यालय), मोहम्मद आदिल (वकील,सुप्रीम कोर्ट), नज़मुजमा (छात्र नेता), सिद्दीक काप्पन (पत्रकार), अबू जफर (पत्रकार), संदीप कुमार ( दलित अधिकार कार्यकर्ता)। मोहम्मद खालिद (रिसर्च विद्वान जामिया विश्वविद्यालय), मुबीन अख्तर (वकील उच्च न्यायालय), सिराज माही (पत्रकार), और हुमाम सिद्दीकी (वकील) को प्रदेश समिति का सदस्य रखा गया है।
Support Independent Media
Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.
Support Millat Times