ऐसे भी मनाते है स्वतंत्रत दीवस

Millat Times Staff

Millat Times Staff

16 August 2018 (Publish: 06:25 PM IST)

Follow Millat Times for independent journalism.

Opens the app if installed, or Google Play to download it.

Open or get the app

शेख शाेएब नदवी
आज दीनांक 15/08/2018 को स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर अखिल भारतीय मानवता का संदेश फोरम (ऑल इंडिया प्याम ए इंसानियत फोरम) जालना  यूनिट की ओर से मौलाना अ.जबबार नदवी  की सरपरस्ती में फोरम के वॉलंटियर्स  द्वारा ज़िला चिकित्सालय (घाटी)जालना के समस्त वार्डों के भर्ती मरीज़ों में फल वितरण का पुनीत कार्यक्रम सम्पादित किया गया। इस फल वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत अस्पताल के जनरल वार्ड, इमरजेंसी वार्ड, बच्चा वार्ड एवं महिला वार्ड आदि वार्डों में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनकी तीमारदारी करते हुए इलाज के दौरान आवश्यक सहयोग प्रदान करने का विश्वास दिलाया गया।
 मौलाना मृशीर नदवी ने बताया कि रायबरेली लखनव की विश्वविख्यात शख्सियत मौलाना अबुल हसन अली हसनी नदवी (अली मियाँ) जी के द्वारा सन् 1973 ई० में *अखिल भारतीय मानवता का संदेश फोरम* की स्थापना की गई थी। फोरम अपने स्थापना दिवस से ही निरन्तर देशवासियों में आपसी प्रेम, सद्भावना और सौहार्द को सुदृण करते हुए देशवासियों को राष्ट्रसेवा में सहयोग प्रदान करने के लिए प्रेरित करता आ रहा है। फोरम की ओर से देश के विभिन्न राज्यों के सरकारी अस्पतालों में साप्ताहिक फल वितरण, चिकित्सा शिविर, ब्लड डोनेशन कैम्प, ठण्डियों में कम्बल वितरण, गर्मियों में निःशुल्क प्याऊ, वृक्षारोपण, सेमीनार, बुक फेयर्स एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन समय समय पर किया जाता है।
महादेव गायकी महाराज  जी ने फोरम के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से जहाँ एक तरफ चिकित्सालय में परेशान मरीजों को कुछ सहारा मिलता है वहीं दूसरी तरफ ये आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों को क़रीब लाने में सहायक साबित हो रहे हैं। साथ ही मृफती फहीम वरकींग सदर (सफा बैतृलमाल शाख जालना)  की टीम का इस कारयकरम मे बडा सहयाेग रहा.
आज के इस फल वितरण कार्यक्रम के आयोजन एवं सफलता में मृफती यृसृफ ,अययृब भाई,मृफती ईलयास (सींदखेड)वीठठल भाऊ,अनवर भाई,वीशाल लाहने,अखतर भाई माैलाना अजीम,आदि के साथ वॉलेंटियरस का सहयोग सराहनीय रहा।वॉलेंटियरस का कैहना है के ईशवर ने हमे आज एक महान काम के लीये चृना आज हमने अपना स्वतंत्रत दीवस मरीजाें के साथ मनाया मन काे बहाेत शांती मीली और ईस बात का पता चला के संसार मे बहाेत दृख है मगर काई आंसृ पाेछने वाला नही ईशवर ने हमे सृखी बनाया जाे ऊसका सबसे बडा एहसान है सारे मरीजाे के साथ थाेडा टाइम बीताया जीससे उनके चेहरे खीलगए और हम सबकाे दृआए दी.
:जालना से शेख शाेएब नदवी की रीपाेरट

Support Independent Media

Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.

Support Millat Times
Scroll to Top