दिल्ली के त्रिलोक पुरी में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया द्वारा ज़रूरत मन्दो को बाँटा गया राशन

M Qaisar Siddiqui

M Qaisar Siddiqui

01 June 2018 (Publish: 10:38 AM IST)

Follow Millat Times for independent journalism.

Opens the app if installed, or Google Play to download it.

Open or get the app

नई दिल्ली/मिल्लत टाइम्स 30 मई 2018, बुधवार हर साल की तरह इस साल भी पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया मुल्क भर में जरूरत मन्दो को रमजान में राशन बाँटा और लाखो लोगो कि खाने पीने की जरूरत को पूरा किया l इसी के तहत दिल्ली के त्रिलोक पुरी क्षेत्र में दिनांक 30/05/2018 दिन बुधवार को सुबह 11 बजे 20 जरूरत मंद परिवारो को रमज़ान किट तकसीम कि गई जिसमे पूरे महीने का राशन और जरूरत का सामान दिया गया | प्रोग्राम की शुरुवात तिलावत-ए-क़ुरान से मो. हामिद ने की इसके बाद दिल्ली स्टेट सेक्रेटरी जनाब मोहम्मद इल्लियास साहब ने अपने बयान में कहा की आज मुल्क भर में पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया काम कर रहा है जो की साहिबे निसाब से पैसा लेकर जरूरत मन्दो तक पहुँचाने का काम करता है | इसके अलावा तंज़ीम का ताअरूफ कराया, जनाब इल्लियास साहब ने बताया पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया हिन्दुस्तान की एक बहुत बड़ी केडर बेस तंज़ीम है जो केरल के छोटे से गॉव से शुरू हुई थी आज अल्ह्म्दुलिल्लाह 17 रियासतों में काम कर रही है जिसे पूरा मुल्क जनता है | पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया एक समाजिक संस्था है जिसका मकसद लोगो को उनके हुक़ूक दिलाना और जरूरत मंद बच्चो तालीम दिलाना है | जनाब इल्लियास ने लोगो से ख़िताब करते हुए फरमाया की रमज़ान में ग़रीबो को राशन देकर पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया किसी पर कोई एहसान नहीं कर रही है बल्कि ये आप लोगो का हक़ है जो आप लोगो को मिलना ही चाहिए और उन्होंने फरमाया की उम्मीद है की जब आप लोग साहिबे निसाब होंगे तो आप भी ऐसे ही ज़रूरत मंदो के लिए पॉपुलर फ्रंट को ताउन करेंगे | इस मौके पर मो. हसन, मेराज अहमद, मो. आमिर, मो. फैजान मो. दानिश, मो. नदीम आदि मौजूद रहे |

Support Independent Media

Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.

Support Millat Times
Scroll to Top