दिल्ली: सीएम आवास के पास 80 वर्षीय महिला 4 घंटे से बैठी है भूख हड़ताल पर

M Qaisar Siddiqui

M Qaisar Siddiqui

29 September 2018 (Publish: 04:47 AM IST)

Follow Millat Times for independent journalism.

Opens the app if installed, or Google Play to download it.

Open or get the app

नई दिल्ली, आमिर जफर/मिल्लत टाइम्स| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को अब थोडा भी शर्म नहीं आता. एक वृद्ध महिला जिसकी उम्र 80 साल है लगभग 4 घंटे से सीएम आवास के बाहर भूख हड़ताल पर बैठी है. मगर मुख्यमंत्री केजरीवाल और उसके कोई भी मंत्री विधायक अभी तक वृद्ध महिला से मिलने नहीं गया.

पूरा मामला ये है कि इस माँ का बेटा अब्दुल सुबुर ढाई साल पहले दिल्ली में सिपाही की ड्यूटी करते समय शहिद हो गया था। सीएम केजरीवाल ने वादा किया था कि अगर कोई भी सिपाही डयूटी पर शहिद होगा तो उसके परिवार को 1 करोड़ का मुआवजा दिल्ली सरकार देगी लेकिन अफसोस केजरीवाल जी अपनी वादे से मुकर गए है। ढाई साल से बेटे के लिए इंसाफ और मुआवजा मांग रही वृद्ध महिला अब भूख हड़ताल पर बैठने को बेवश हुई.

भूख हड़ताल पर बैठी वृद्ध महिला के समर्थन में सैकड़ों की संख्या में छात्र, ओखला के सामाजिक कार्यकर्ता अपनी अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे हैं. जिसमें ओखला की सामाजिक कार्यकर्ता शबीना खान अपनी महिला टीम के साथ मौजूद हैं, तो वही परवेज मोहम्मद, शकील उर रहमान, अफ़ज़ल अंसारी, तोराब नियाजी, नईम चौधरी, मुस्लिम मोहम्मद और मुनाजिर भी मौजूद हैं.

Support Independent Media

Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.

Support Millat Times
Scroll to Top