पैगंबर के खिलाफ वाट्सअप ग्रुप में अभद्रता करने वाला गिरफ्तार, गांव से तड़ीपार करने का निर्णय

M Qaisar Siddiqui

M Qaisar Siddiqui

16 June 2018 (Publish: 06:25 PM IST)

Follow Millat Times for independent journalism.

Opens the app if installed, or Google Play to download it.

Open or get the app

मिल्लत टाइम्स ब्यूरो / राजुद्दीन जंग 16/June /2018
नगीना (मेवात)। दिल्ली से सटे हरियाणा राज्य के मेवात जिले के गांव मांड़ीखेड़ा में रहने वाले एक युवक द्वारा एक वाट्सअप ग्रुप में इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के खिलाफ अभद्र पोस्ट डालने व टिप्पणी करने के मामला सामने आया। तुरंत शुक्रवार रात 9 से 10 बजे घंटेभर चली महापंचायत ने युवक को तड़ीपार करने का फरमान सुनाते हुए नगीना पुलिस को सौंप दिया। पूर्व उप चेयरमैन उस्मान दुर्रानी, असलम जेई, पूर्व सरपंच दिनेश कालडा, पूर्व सरपंच पोपसिंह, पूर्व मुख्य अध्यापक वीरभान व उलमा बिरादरी के साथ सर्व समाज की बैठक में सहमति से यह फैसला लिया गया। शुक्रवार सुबह भी नगीना थाने में एक समाज की तरफ से देवी-देवता की अभद्र पोस्ट फेसबुक पर एक शिक्षक व चाय बेचने वाले द्वारा डालने के मामले में शिकायत दी है। गत दिवस मुख्यमंत्री सेवा पटल पर भी यह शिकायत दी गई थी।

गतवर्ष ऐसी ही एक पोस्ट को नगीना के एक युवक ने फेसबुक पर फौरवर्ड किया था। तब नगीना कस्बा की हिंदू-मुस्लिम बिरादरी की पंचायत ने उस पर 21 हजार रुपए का कड़ा दंड किया था। पूर्व चेयरमैन उस्मान बताते है कि सभी धर्म बराबर है फिर भी कुछ शरारती लोग हिंदू और मुसलमानों के आपसी भाईचारे को ईद के मौके पर खराब करना चाहते हैं। मांड़ीखेड़ा गांव के समाजसेवी संजय सेठी, अफजल खान, आलिम ने कहा गांव के एक लड़के ने वाट्सएप ग्रुप में शुक्रवार को यह पोस्ट डाली, जिसके बाद रात में हुई पंचायत में उसे बुलाया। जिससे सच्चाई का पता चले, उसने गलती से पोस्ट डरने की बात कही। जिसके बाद पंचायत ने तड़ीपार करने का निर्णय लिया है। ईद के अवसर पर गांव में किसी प्रकार का तनाव ने बढ़े, इसीलिए नगीना पुलिस को सौंप दिया है। मेवात की पुलिस अधीक्षक नाजनीन भसीन ने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में है। युवक की गिरफ्तारी हो चुकी है लेकिन अभी तक कार्रवाई के लिए लिखित शिकायत नहीं मिली है। वहीं ईद के लिए तैनात किए गए ड्यूटी मैजिस्ट्रेट वीरेंद्र सिंधु ने बताया क्षेत्र में शांति है। किसी भी प्रकार की घटना से निपटने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

Support Independent Media

Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.

Support Millat Times
Scroll to Top