मुजफ्फरपुर कांड : समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा ने दिया इस्तीफा

M Qaisar Siddiqui

M Qaisar Siddiqui

08 August 2018 (Publish: 04:04 PM IST)

Follow Millat Times for independent journalism.

Opens the app if installed, or Google Play to download it.

Open or get the app

मुजफ्फरपुर मामले में मंत्री मंजू वर्मा के पति चंद्रशेखर वर्मा की और ब्रजेश के बीच जनवरी से अब तक 17 बार फोन पर बातचीत होने का खुलासा जब आया तो विपक्ष और भी हमलावर हो गया. इसी दरम्यान सीएम नीतीश कुमार ने मंजू वर्मा को अपने आवास पर बुलाया. मंत्री मंजू वर्मा ने सीएम से लम्बा बातचीत करने के बाद से एक बड़ी खबर आई.

सूत्रों के मुताबिक यह बताया जा रहा है कि समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा ने इस्तीफा दे दी है. हालांकि इसकी पुष्टि अभी मंत्री मंजू वर्मा ने नहीं कि है, ऐसे में विपक्ष मंजू वर्मा के प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी देने का इन्तजार कर रहा है. वहीं, जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि इस्तीफा की खबर मंजू वर्मा खुद देंगी.

दरअसल, मंत्री मंजू वर्मा मुजफ्फरपुर मामले के घेरे में आई थी तब से विपक्ष मंजू वर्मा से इस्तीफा मांग रहा था, लेकिन मंजू वर्मा के समर्थन में खुद सीएम नीतीश कुमार आये. फिर उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने भी खुल कर मंत्री मंजू वर्मा का बचाव किया था और मंत्री के इस्तीफा से साफ़ इंकार किया था.

बता दें कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह दुष्कर्म कांड के मास्टरमाइंड ब्रजेश ठाकुर के कॉल डिटेल से बड़ा खुलासा हुआ. कॉल डिटेल से यह पता चला कि बालिका गृह में रहने वाली 34 नाबालिग बच्चियों के यौन उत्पीडऩ के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के साथ मंजू वर्मा के पति चंद्रशेखर वर्मा लगातार संपर्क में रहे हैं. मंत्री मंजू वर्मा के पति चंद्रशेखर वर्मा की और ब्रजेश के बीच जनवरी से अब तक 17 बार फोन पर बातचीत हुई थी.

Support Independent Media

Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.

Support Millat Times
Scroll to Top