Follow Millat Times for independent journalism.
Opens the app if installed, or Google Play to download it.
मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले में सीबीआई को बड़ी सफलता हाथ लगी है. लम्बे अरसे से फरार ब्रजेश ठाकुर की राजदार मधु अब पुलिस के गिरफ्त में आ गयी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मधु को सीबीआई द्वारा नेपाल के वीरगंज के एक होटल से गिरफ्तार कर लिये जाने की सूचना है. लेकिन अभी तक किसी अधिकारी द्वारा गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की गयी है.
जानकारी के अनुसार, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले मास्टरमाइंड ब्रजेश ठाकुर की राजदार मधु कुमारी को नेपाल के वीरगंज स्थित होटल पैराडाइज से गिरफ्तार कर लिया गया है. हालांकि, अब तक मधु की गिरफ्तारी पुष्टि अभी तक किसी अधिकारी द्वारा नहीं की गयी है.
माना यह जा रहा है कि मधु की गिरफ्तारी के बाद मामले में कई अहम खुलासे हो सकते हैं. जानकारी के मुताबिक, रेडलाइट एरिया के गहरे संपर्क में रहनेवाली मधु का ब्रजेश ठाकुर से जुड़ी गहरा है. इससे ब्रजेश ठाकुर को भी लाभ मिलता था. बता दें कि ब्रजेश ठाकुर की राजदार मधु कुमारी के पति चांद ने कल सीबीआई से बताया था कि मधु से मैंने लव मैरिज की थी. लेकिन 13 साल से उसका उससे कोई रिश्ता नहीं. उसने पहले ही उसे छोड़ दिया था. चाँद ने कहा कि जब से वह ब्रजेश की संगति में आई वह पारिवारिक जीवन छोड़ ब्रजेश का साथ निभा रही थी.
Support Independent Media
Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.
Support Millat Times