मुस्लिम ड्राइवर होने की वजह से कैंसिल कर दी ओला कैब

M Qaisar Siddiqui

M Qaisar Siddiqui

22 April 2018 (Publish: 06:14 PM IST)

Follow Millat Times for independent journalism.

Opens the app if installed, or Google Play to download it.

Open or get the app

लखनऊ(22 अप्रैल): हाल ही में एक शख्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट किया था जिसमें उसने बताया कि उसने एक कैब बुक करने के बाद कैंसिल कर दी क्योंकि उस कैब का ड्राइवर मुस्लिम था।

– इस शख्स का नाम अभिषेक मिश्रा है। अभिषेक ने अपने ट्विटर हैंडल पर कैब ड्राइवर की डिटेल के स्क्रीनशॉट के साथ लिखा, “ओला कैब बुकिंग कैंसिल कर दी क्योंकि ड्राइवर मुस्लिम था। मैं अपना पैसा जिहादी लोगों को नहीं देना चाहता हूं।”

– वहीं इस मामले पर ओला कैब कंपनी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। ओला ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकांउट से अभिषेक जैसे लोगों को संदेश दिया है।

– वहीं ओला ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि, ओला भी बिल्कुल हमारा देश की तरह ही एक धर्मनिरपेक्ष है। हम जाति, धर्म, जेंडर या पंथ के आधार पर अपने ड्राइवर, कर्मचारी और ग्राहकों के साथ भेदभाव नहीं करते हैं। हम अपने सभी ग्राहकों और ड्राइवर और भागीदारों के साथ समान और सम्मान वाला व्यवहार करते हैं और अन्य से भी यही आग्रह करते हैं।

– आपको बता दें कि अभिषेक ने यह ट्वीट बेंगलुरु की रेशमी आर नायर की उस फेसबुक पोस्ट के जवाब में किया था, जिसमें रश्मि ने ‘रुद्र हनुमान’ के पोस्टर वाली कैब में ट्रैवल न करने की बात कही थी। रेशमी ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा था, ‘मैं रेप टेररेज़म को बढ़ावा देने के लिए और रेपिस्टों का पेट भरने के लिए अपना पैसा नहीं दूंगी।’

Support Independent Media

Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.

Support Millat Times
Scroll to Top