Follow Millat Times for independent journalism.
Opens the app if installed, or Google Play to download it.
दिल्ली: ताजा मामला दिल्ली के बॉर्डर सोनिया विहार के अम्बे एन्क्लेव का है । जहां कुछ हिंदूवादी गुंडों ने एक मस्जिद को निशाना बनाया है, ये मस्जिद कुछ दिन पहले ही बनकर तैयार हुई थी ताकि रमज़ाम ने यहां के मुस्लिम परिवारों को नमाज़ की दिक्कत ना हो ।
दरअसल अम्बे एन्क्लेव के 25 मुस्लिम परिवारों को रमज़ान में नमाज़ की दिक्कत ना हो इसलिए एक शख्स ने 100 ग़ज़ का प्लाट मस्जिद को वक़्फ़ कर दिया, मस्जिद के ज़िम्मेदार लोगों ने सोनिया विहार थाने से मस्जिद में नमाज़ की परमिशन ली जो कि पुलिस द्वारा दे दी गई.
मस्जिद में नमाज़ सिर्फ़ 8 दिन ही अदा की जा सकी कि कुछ अमन के दुश्मनों को यह मस्जिद चुभ गई.बिना किसी वजह बिना किसी तज़दीक के करीबन एक हज़ार आदमियों का झुंड बुधवार दोपहर आता है और बरछा कुदाल, घन, सब्बल लेकर मस्जिद की छत से जय श्री राम के नारे लगाते हुए मस्जिद को तोड़ना शुरू करदेते हैं और देखते ही देखते मस्जिद ज़मीन दोज़ हो जाती है.
सामाजिक कार्यकर्ता नावेद चौधरी ने बताया कि मस्जिद बनवाने वालों ने पुलिस में शिकायत की है जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है, जिसमें 12 लोग नामज़द हैं जो इस भीड़ के अगुवा थे।
फिलहाल मुस्लिम परिवारों ने मस्जिद से मलवा हटाकर उसे दोबारा ठीक किया और रात की तराबीह भी पढ़ीं। सुरक्षा के मद्देनज़र मस्जिद के बाहर पुलिस भी तैनात की गई है
Support Independent Media
Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.
Support Millat Times