नबी करीम में एक सप्ताह से नहीं आ रहा है साफ़ पानी, गंदगी और कचरा से लोगों का जीना हुआ दूभर, विधायक इमरान हुसैन का बिकुल ध्यान नहीं

Shams Tabrez Qasmi

Shams Tabrez Qasmi

30 June 2017 (Publish: 01:05 PM IST)

Follow Millat Times for independent journalism.

Opens the app if installed, or Google Play to download it.

Open or get the app

नई दिल्ली (आमिर जफर मिल्लत टाइम्स)

नई दिल्ली के पास स्थित मुस्लिम बहुल क्षेत्र नबी करीम में लगभग एक सप्ताह से बहुत गंदा और खराब पानी आ रहा है, दूसरी ओर जगह-जगह कूड़े पड़े हुए हैं, सफाई और कोड़ा हटाने पर कोई ध्यान नहीं है। यहां पानी और गंदगी की शिकायत अक्सर रहती है लेकिन पिछले एक सप्ताह से लगातार खराब और गंदा पानी आ रहा है जो न पीने क क़ाबिल है और न ही स्नान और किसी और काम में लाने के. ईद के दिन भी साफ पानी नहीं आसका था जिसकी वजह से कुछ लोगों को बिना स्नान किए ही ईद की नमाज़ पढ़ने पड़ी तो बहुत सारे लोगों ने दूसरे मुहल्ले में जाकर स्नान किया।
दूसरी ओर यहां के विधायक इमरान हुसैन इस का क्षेत्र पर कोई ध्यान नहीं है, कई बार शिकायत करने के बावजूद यहां पानी और सफाई का सही प्रबंध नहीं किया जा रहा है, स्थानीय लोग गंभीर नाराज हैं और उनका कहना है कि बार बार इमरान को कहा गया लेकिन इसके बावजूद यहां समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं है और अब उन्होंने यहां के लोगों का फोन रिसीव करना ओ मिलना भी बंद कर दिया है

Support Independent Media

Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.

Support Millat Times
Scroll to Top