मंत्री खुर्शीद अहमद उर्फ फिरोज अहमद ने इमारत शरियाह आ कर तौबा की

Shams Tabrez Qasmi

Shams Tabrez Qasmi

30 July 2017 (Publish: 07:15 PM IST)

Follow Millat Times for independent journalism.

Opens the app if installed, or Google Play to download it.

Open or get the app

ईमान की तजदीद कर लेने के बाद वह मुसलमान हैं उन के साथ मुसलमानों जैसा बर्ताव किया जाए : मुफ़्ती इमारत शरियाह

फुलवाररी शरीफ

बिहार सरकार के अल्प संख्यक कल्याण   एवं गन्ना विकास मंत्री खुर्शीद अहमद उर्फ फिरोज अहमद ने अपने गैर इस्लामी बयान पर शर्मिंदगी ज़ाहिर करते हुए इमारत शरिया आ कर मुफ़्ती इमारत शरीया मौलाना मुफ़्ती सोहैल अहमद कासमी और दूसरे उलमा—ए किराम के सामने अपनी गलतियों पर तौबा करते हुए ईमान की तजदीद की तौबा व इसतिगफार किया और कलमा ए- शहादत पढ़ा ।

मुफ्ती इमारत शरिया मौलाना सोहैल अहमद कासमी ने कहा कि तौबा व इसतिगफार करने और दोबारा कलमा –ए- शहादत  पढ़ लेने के बाद अब वह मुसलमान हैं इस लिए तमाम मुसलमानों से अपील है कि उन के साथ मुसलमानों जैसा मामला किया जाए।  अल्लाह से दुआ है कि उन की तौबा को कबूल करे और आइंदा इस्लाम एवं ईमान पर साबित कदम रखे ।

इमारत शरियाह की ओर से उन के नए पद अल्प संख्यक कल्याण की जिम्मेदारियों को निभाने के लिए शुभ कामना दी गई और उन की जाएज कोशिशों में मदद का यकीन दिलाया गया ।

Support Independent Media

Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.

Support Millat Times
Scroll to Top