Follow Millat Times for independent journalism.
Opens the app if installed, or Google Play to download it.
दिल्ली (14 मार्च): दुनिया के मशहूर वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का 76 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने बताया था कि जब ब्रह्मांड नहीं था, तब क्या था? उन्होंने कहा कि पहले टाइम यानि समय का भी कोई अस्तित्व नहीं था। वो कहते हैं कि Einstein के सिद्धांत के मुताबिक ब्रह्मांड की उत्पत्ति के समय संसार में मौजूद सभी भौतिक पदार्थ और ऊर्जा बहुत ही छोटी जगहों पर केंद्रित थी।
क्या बताया स्टीफन हॉकिंग ने
स्टीफन हॉकिंग ने बताया था कि बिगबैंग के पहले क्या था, इस बारे में मेरा यह कहना है कि वो जितना आसान था उतना ही ज्यादा कॉम्प्लेक्स था, क्योंकि वास्तव में बिगबैंग से पहले कुछ नहीं था। उनका कहना था कि बिगबैंग के पहले टाइम यानि समय का भी कोई अस्तित्व नहीं था। वो कहते हैं कि Einstein के सिद्धांत के मुताबिक ब्रह्मांड की उत्पत्ति के समय संसार में मौजूद सभी भौतिक पदार्थ और ऊर्जा बहुत ही छोटी जगहों पर केंद्रित थी।
वैसे तो स्टीफन हॉकिंग हमारी दुनिया और हमारे भविष्य के बारे में इससे पहले भी बहुत कुछ बता चुके हैं। जैसे कि उनका मानना है कि कोई भी एलियन प्रजाति हम इसांनो को खत्म नहीं करेंगे, बल्कि विज्ञान द्वारा बनाया गया आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस ही धरती पर हम इसांनों को रिप्लेस कर देगा। उनका तो यह भी कहना था कि इंसानों जल्दी से जल्दी इस धरती को छोड़ देना चाहिए। स्टीफन हॉकिंग के लॉजिक्स भले ही कई बार आम लोगों को समझ नहीं आते हैं, लेकिन वैज्ञानिक उनके दिमाग का लोहा मानते थे।
Thanks to news24
Support Independent Media
Click Here and Join the Membership of Millat Times to Support Independent Media.
Support Millat Times